वंशवाद भारत का स्वभाव नहीं है, आपकी पार्टी का स्वभाव है-अमित शाह

0

देहरादन: भारत में वंशवाद पर राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए भाजपा प्रमुख अमित शाह ने कहा कि यह देश की नहीं बल्कि विशेष रूप से कांग्रेस की खासियत है। शाह ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आतंरिक लोकतंत्र है।

शाह ने बुद्धिजीवियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वंशवाद कांग्रेस की खासियत है। इसे देश पर नहीं थोपिए राहुल जी ।’’ शाह का कहना है कि बीजेपी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें आतंरिक लोकतंत्र है।

शाह ने साथ ही कहा- राहुल गांधी अमेरिका गए थे, कहा कि वंशवाद भारत का स्वभाव है, मैं राहुल गांधी जी को कहना चाहता हूं कि वंशवाद भारत का स्वभाव नहीं है, आपकी पार्टी का स्वभाव है. आप इसे देश पर थोपने का प्रयास मत कीजिए.’

Previous articleहम लड़ाई और युद्ध नहीं चाहते हैं, बल्कि दोस्ती और एकता चाहते हैं
Next articleधोनी 2023 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनने की क्षमता रखते हैं-माइकल क्लार्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here