अमिताभ जैसे दिग्गज का किरदार निभाने के लिए मुझे नहीं पता कि मैंने इतनी हिम्मत कहां से जुटाई-शिल्पा शेट्टी

0

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को फिल्मकार फराह खान के टेलिविजन शो ‘लिप सिंग बैटल’ में अमिताभ बच्चन के किरदार में देखा जाएगा। शिल्पा ने कहा कि उनके लिए अमिताभ का किरदार निभाना जीवन का सबसे मुश्किल काम है। शिल्पा ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की, जिसमें उन्हें अमिताभ के ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ गाने में अमिताभ के अंदाज में देखा जा रहा है।

अभिनेत्री ने इस फोटो के साथ साझा एक संदेश में कहा, ‘अमिताभ जैसे दिग्गज का किरदार निभाने के लिए मुझे नहीं पता कि मैंने इतनी हिम्मत कहां से जुटाई, बहुत दबाव था। फराह ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा था।’ शिल्पा ने कहा, ‘मैं पूरी तरह से इस किरदार में घुस गई। अमिताभ जी के लिए यह मेरा प्यार है। यह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल काम है।’

टेलिविजन चैनल ‘स्टार प्लस’ पर प्रसारित होने वाला शो ‘लिप सिंग बैटल’ एक अंतरराष्ट्रीय शो ‘लिप सिंग बैटल’ का भारतीय संस्करण है। इस शो में न केवल बॉलिवुड बल्कि टेलिविजन और खेल जगत की बड़ी हस्तियां हिस्सा ले रही हैं।

Previous articleजोपो ने आज भारत में दो नए स्मार्टफोन फ्लैश X1 और फ्लैश X2 नाम से लांच किए
Next articleपतंजलि आयुर्वेद अगले पांच साल में दो लाख करोड़ रुपए का ब्रांड होगा- रामदेव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here