सपा गरीबों, किसानों और नौजवानों की हितैषी पार्टी हैं-अखिलेश यादव

0

 समाजवादी पाटी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मनमानी करने लगी है, यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। अखिलेश यादव आज यहां लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के दल को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि भाजपा शासन में छात्रों का उत्पीडऩ हो रहा है। नौजवानों को रोजगार देने का वादा सिर्फ धोखा साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि समाजवाद आएगा। सत्ता में आकर भाजपा मनमानी करने लगी है, यह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। सपा गरीबों, किसानों और नौजवानों की हितैषी पार्टी हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) की छात्राओं का उत्पीडऩ हुआ है। छात्राओं ने कोई बड़ी मांग नहीं रखी थी। उन्हें सुरक्षा चाहिए थी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार के समय सभी जिलों का विकास हुआ था। अब विकास अवरूद्ध है। भाजपा का एजेण्डा विकास नहीं है। समाज को अंधकार में धकेला जा रहा है। रोजगार और विकास से भविष्य का रास्ता खुलता है। समाजवादी सरकार में मेडिकल कालेज खुले, एमबीबीएस की सीटें बढ़ी। भाजपा के समय सड़क के काम बंद है। भाजपा जातिवादी और संकीर्णता की राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी जातिवाद के विरूद्ध है और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी से कारोबार बंद है। अर्थव्यवस्था में निरंतर गिरावट आ रही है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार और कालाधन पर कोई रोक नहीं लगी है। इस अवसर पर अहमद हसन नेता विपक्ष विधान परिषद, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, पण्डित सिंह, फरीद महफूज किदवई तथा एमएलसी एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, परवेज अली मौजूद थे।

Previous articleपतंजलि आयुर्वेद अगले पांच साल में दो लाख करोड़ रुपए का ब्रांड होगा- रामदेव
Next articleभारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है- राजनाथ सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here