जनता को राहत देना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- मुख्यमंत्री

0

रायसेन  – (ईपत्रकार.कॉम) |मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समाधान ऑनलाईन वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अनेक शिकायतों को सुनते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश देने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को सर्वाधिक प्राथमिकता से निराकृत किया जाए। उन्होंने सभी कलेक्टर्स से कहा कि लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत समय सीमा में आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध जुर्माना लगाया जाए। कलेक्टर यह सुनिश्चित करें कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समय सीमा में निराकरण हो सके।

कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी के वीसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे, एसपी श्री जगत सिंह राजपूत, सीईओ जिला पंचायत श्री अमनवीर सिंह बैंस तथा अपर कलेक्टर श्री एमके जैन सहित अनेक जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने सभी अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गंभीरतापूर्वक समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी किसानों का प्रधानमंत्री फसल बीमा सुनिश्चित करने, फसल कटाई प्रयोग ठीक से करने, लोक सेवा प्रदाय के अंतर्गत आवेदन पत्रों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 06 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक पर्यटन पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने भ्रष्ट और निकम्मे अधिकारियों, कर्मचारियों के काम की समीक्षा करने की भी बात कही।

Previous articleएक साथ 10 राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना बड़ी उपलब्धि है-मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleबिचौलियों से रहे सतर्क – कर्नल डे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here