डॉ. एम.के.अग्रवाल ने किया एसडीएम कार्यालय हुजूर का निरीक्षण किया

0

भोपाल- (ईपत्रकार.कॉम) |आयुक्त भू-अभिलेख डॉ. एम.के.अग्रवाल ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय हुजूर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त भू-अभिलेख श्री आर.पी.भारती एवं उपायुक्त भू-अभिलेख उज्जैन संभाग श्री विक्रम सिंह गेहलोत उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त भू-अभिलेख डॉ. अग्रवाल ने आरसीएमएस में दर्ज प्रकरणों का सत्यापन किया। उन्होंने इस दौरान डायवर्सन के प्रकरणों को भी देखा तथा राजस्व न्यायालय एसडीएम हुजूर द्वारा पारित निर्णयों की गुणवत्ता को परखा।

आयुक्त भू-अभिलेख डॉ. अग्रवाल ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज एसडीएम कार्यालय हुजूर से संबंधित आवेदनों के निराकरण की जानकारी भी ली। उन्होंने एसडीएम श्री अतुल सिंह को राजस्व न्यायालय में लंबित प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण तथा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Previous articleजनसुनवाई में सुनी गई नागरिकों की समस्याएं
Next articleप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और विकास के लिए निरंतर काम कर रही है- मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here