मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा जन-सहयोग में एक माह का वेतन देने की घोषणा

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिये एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। उन्होंने विधायकों से भी अपील की है कि आप भी इसमें सहभागी बनें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान कहा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा में 27 मार्च को लेखानुदान नहीं होगा। ऑडिनेंस लाकर धन की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा है कि अभी लड़ाई सिर्फ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने की है। श्री चौहान ने विधायकों से कहा है कि आप अपने घरों में रहकर कार्यकर्ताओं से बात करते रहिये और नागरिकों को शिक्षित करते रहिये, तभी हम इस महामारी को परास्त कर सकेंगे।

Previous article21 दिन तक लें 9 गरीब परिवारों की जिम्मेदारी, यही असली नवरात्र-पीएम मोदी
Next articleसोशल डिस्टेंस के लिए दुकानों के सामने मार्किंग की जा रही है