आखिर ऋतिक ने क्यों कहा , मैं अब और इंटरव्यू नहीं दे सकता

0

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रनौत और एक्टर ऋतिक रोशन के बीच चल रही लड़ाई सबके सामने है और सोशल मीडिया पर भी दोनों के फैन्स अपने-अपने स्टार का सपोर्ट कर रहे हैं।

कंगना-रितिक कंट्रोवर्सी में बीते कुछ दिनों से लगातार नये-नये मोड़ सामने आ रहे हैं। इस मामले में रितिक के चुप्पी तोड़ने के बाद से बॉलीवुड सेलेब भी इस मुद्दे पर उनका जमकर समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में रितिक से भी काफी कुछ और कहने-सुनने की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन मंगलवार सुबह रितिक ने ट्विटर पर दो पेज का एक और लेटर लिखकर बता दिया है कि वह अब और कुछ नहीं कहेंगे।

लेटर में उन्होंने लिखा है, ”ये पोस्ट मैं उन मीडिया हाउसेस के लिए लिख रहा हूं, जहां से मुझे लगातार इंटरव्यूज के लिए रिक्वेस्ट आ रही हैं। मैं दो इंटरव्यू दे चुका हूं। मैं उन लोगों से माफी चाहूंगा जिन्हें मैं अब इंटरव्यू नहीं दे सकूंगा। मैं अब इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहता हूं। मुझे काफी दबाव की परिस्थतियों में अपना पक्ष रखना था, वो मैं कर चुका हूं।”

Previous articleभाजपा ने धोखे से हमसे प्रदेश की छोटी कुर्सी छीनी, अब 2019 में हम उनसे बड़ी कुर्सी छीनेंगे-अखिलेश यादव
Next article13 अक्टूबर की हड़ताल करना डीलर्स को पड़ेगा भारी – पेट्रोलियम कंपनियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here