लाड़ली लक्ष्मी शिक्षा पर्व में प्रभारी मंत्री होंगे शामिल

0

रायसेन  – (ईपत्रकार.कॉम) |लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत वर्ष 2017-18 में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को छात्रवृत्ति वितरण के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 12 अक्टूबर को लाड़ली लक्ष्मी शिक्षा पर्व का आयोजन किया गया है। इस लाड़ली लक्ष्मी शिक्षा पर्व में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। यह शिक्षा पर्व 12 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन में आयोजित किया गया है।

उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा 12 अक्टूबर को प्रातः 08.30 बजे दयानंदपुर जिला विदिशा से प्रस्थान कर प्रातः 09.45 बजे रायसेन स्थित सर्किट हाउस पहुचेंगे। प्रभारी मंत्री श्री मीणा शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन में आयोजित लाड़ली लक्ष्मी शिक्षा पर्व में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 01 बजे रायसेन से विदिशा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Previous articleजनसुनवाई में हुआ समस्याओं का निराकरण
Next articleभू-अर्जन मामले में प्रभावित परेशान नही हो और गलत करने वाले बख्शे नहीं जाएं-कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here