राहुल गांधी पहुंचे अहमदाबाद, आज होगी उनकी हार्दिक पटेल के साथ बैठक !

0

अहमदाबादः कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वे दोहपर को गांधीनगर में नवसर्जन गुजरात जनादेश सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल के साथ बैठक करेंगे और इसके बाद वे दलित नेता जिग्नेश मेवाणी तथा अन्य दलित नेताओं के साथ भी एक बैठक करेंगे।

अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता ओबीसी एकता मंच तथा ठाकोर सेना के अध्यक्ष अल्पेश ठाकोर पूर्व घोषणा के अनुरूप ही गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस का औपचारिक तौर पर दामन थामेंगे।

दो दिन पहले कांग्रेस ने हार्दिक पटेल को पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया था और कहा था कि पार्टी का पूरा समर्थन उनको होगा, हालांकि पटेल ने कांग्रेस का यह ऑफर अस्वीकार करते हुए कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहता।

Previous articleसोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी के दामों में तेजी
Next article24 अक्टूबर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here