सैमसंग ने फ्लाइट में फ्री बांटे Galaxy Note 8

0

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने आईबेरिया एयरलाइन की फ्लाइट संख्या IB 0513 से यात्रा कर रहे 200 लोगों को अपना फ्लैगशिप फैबलेट Note 8 फ्री में दे दिया है। आईबेरिया एयरलाइन्स ने इसका वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें फ्लाइट एटेंडेंट्स सभी यात्रियों को ट्रे में Galaxy Not 8 दे रहे हैं। वहीं इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 67 हजार रुपए है।

सैमसंग स्पेन ने इस Giveaway का आयोजन किया और इस कैंपेन के तहत डोमेस्टिक फ्लाइट के पैसेंजर्स को डिवाइस दिए गए, हालांकि यह ग्लोबल कैंपेन नहीं है।

बता दें कि सामान्य तौर पर फ्लाइट में जैसे एयर होस्टेस खाना सर्व करती हैं वैसे ही ट्रे में सभी के सीट पर लाकर Galaxy Note 8 का बॉक्स दिया गया। वहीं इस साल कंपनी ने Galaxy Note 8 को लांच किया है और लोगों का अपने साथ बने रहने का शुक्रिया अदा करने का यह तरीका निकाला है।

Previous articleपुणे में ‘करो या मरो’ का मैच आज, सीरीज बराबरी करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
Next articleहार्दिक पटेल ने गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने के लिए रखी शर्त!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here