प्रदेश में चार और पांच जनवरी 2018 को ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ समिट का आयोजन किया जायेगा-मुख्यमंत्री श्री चौहान

0

प्रदेश में चार और पांच जनवरी 2018 को ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ समिट का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका प्रवास के दौरान कांस्यूलेट जनरल ऑफ इंडिया न्यूयार्क में अपने संबोधन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘फ्रेंड्स ऑफ एम.पी.’ एक ऐसा मंच है, जो मध्यप्रदेश के विकास का संकल्प लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के निर्माण के सपने को साकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

मुख्यमंत्री ने फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. के सभी सदस्यों को समिट में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने मध्यप्रदेश के विकास में रूचि रखने वाले अप्रवासी भारतीयों से प्रदेश के विकास में भागीदार बनने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के ग्लोबल टेलेंट पूल बनाने के नवाचारी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए श्री शिवराज सिंह ने फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. फोरम बनाया। इससे मध्यप्रदेश से लगाव रखने वाले अप्रवासी भारतीय जुड़ सकते हैं, चाहे वे किसी भी देश में रहते हों। इसके अलावा, देश के किसी भी राज्य में निवास कर रहे मध्यप्रदेश के निवासी भी इससे जुड़ सकते हैं, चाहे वे किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

फ्रेंड्स ऑफ एम.पी. के सदस्य मित्र विकास परियोजनाओं को गोद ले सकते हैं। उसे आगे बढ़ाने में वित्तीय मदद कर सकते हैं। किसी भी क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहन दे सकते हैं। अपनी क्षमता और प्रतिभा का उपयोग करते हुए सामुदायिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, पर्यटन, उद्योग, ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग दे सकते हैं।

Previous articleवित्तीय पैकेज से NPA सेटलमेंट में मिलेगी मदद: एसबीआई चीफ
Next article28 अक्टूबर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here