कांग्रेस में रहना है तो राहुल गांधी के कुत्ते को लाड-लडाते हुए बिस्कुट खिलाने होंगे-अनिल विज

0

अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बयानबाजी के माहौल को गर्म कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में वर्कर से बड़ी अहमियत कुत्ते की है। कांग्रेस में रहना है तो राहुल गांधी के कुत्ते को लाड-लडाते हुए बिस्कुट खिलाने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि, इस बात का रहस्योद्धाटन खुद राहुल गांधी के उस ट्वीट से होता है जिसमें अपने पालतू कुत्ते की तस्वीर डालते हुए लिखा है।

अनिल विज की बयानबाजी का सिलसिला यही नहीं खत्म होता। उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस में राहुल गांधी की पॉलिसी लव मी लव माय डॉग वाली है, उन्होंने खुद ही खुलासा कर दिया है कि कांग्रेस का उपाध्यक्ष जो भी करता है वो एक कुत्ता करता है। विज ने कहा, जो भी बातें कहता है वो खुद नही कहते बल्कि उनका कुत्ता कहता है। जिस किसी को भी राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया देनी है वह राहुल गांधी पर प्रतिक्रिया न दें बल्कि उनके कुत्ते पर दें। कांग्रेस में रहना है तो राहुल के कुत्ते को पुचकारना होगा।

अनिल विज अपने अगले बयान में बयानबाजी की सीमा तोडते हुए यह तक कह डाला कि, एक नेता ने इस बात का खुलासा भी किया है कि राहुल गांधी जिस थाली में अपने कुत्ते को बिस्किट खिलाते हैं उसी थाली में अपने से मिलने आने वाले नेताओं को बिस्किट खिला देते हैं। कांग्रेस पार्टी में आदमियों से ज्यादा कुत्तों की कदर है।

हुडा पर बिफरे विज, बोले उनको हर चीज उल्टी नजर आती है
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खेल महाकुंभ पर दिए गए बयान पर विज ने कहा कि हिसार में हुआ खेल महाकुंभ आयोजन बेहद सफल रहा है। इस खेल महाकुंभ में लगभग 6 लाख खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर और तकरीबन 30 हजार खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। इस खेल में खिलाड़ियों को जो कुछ मिला वो अपने आप मे सुखद एहसास है। हुड्डा को हर चीज उल्टी नजर आती है।

Previous articleविधायक काश्यप नगर के तीनों महाविद्यालयों को देंगे 6-6 लाख रूपए
Next articleराहुल बाबा दीवार पर लिख लो हिमाचल में आ रही भाजपा की सरकार-अमित शाह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here