राहुल बाबा दीवार पर लिख लो हिमाचल में आ रही भाजपा की सरकार-अमित शाह

0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को हमीरपुर में रैली के दौरान कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने केंद्र की यूपीए सरकार व वीरभद्र सरकार को विकास विरोधी बताया। शाह ने कहा, हिमाचल में ड्रग माफिया, खनन माफिया व ट्रांसफर माफिया का विकास हुआ है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हमसे नहीं इनसे हिसाब मांगना चाहिए। उन्होंने आगे राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, अरे राहुल बाबा, हम पूरा हिसाब लेकर आए हैं। जरा वीरभद्र से पूछिए पांच साल में क्या किया। उन्होंने वीरभद्र पर प्रहार करते हुए कहा, क्राइम रिकॉर्ड में हिमाचल 70 पायदान में शामिल हो गया है। जबकि वीरभद्र सरकार आने से पहले यह 38वें स्थान पर था। उन्होंने विकास को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, केंद्र सरकार ने हिमाचल के राष्ट्रीय राजमार्गों की डीपीआर के लिए 60 हजार करोड़ दिए लेकिन सरकार अभी तक डीपीआर तक नहीं बना पाई।

राहुल अब दीवार पर लिख लो हिमाचल में आ रही भाजपा की सरकार
उन्होंने कहा कि राहुल अब दीवार पर लिख लो हिमाचल में भाजपा की सरकार आ रही है। मोदी का विजय रथ अब हिमाचल में पहुंच गया है। शाह ने कहा कि राहुल पूछ रहे गुजरात में क्या विकास हुआ। राहुल हिमाचल गुड़िया की मौत व वीरभद्र के भ्रष्टाचार का हिसाब मांगता है। हिमाचल के विकास के लिए क्या किया, हिसाब दो मैं हिसाब देकर जाऊंगा। शाह ने कहा कि हम मुंह छिपा कर नहीं सीना तान कर जाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने हिमाचल में संगठन खड़ा किया है।

तीन पीढ़ियों के साथ कांग्रेस के कार्यो का हिसाब दें राहुल
शाह ने कहा कि गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों ने देश में राज किया, लेकिन विकास की दृष्टि से जो काम होने चाहिए थे, वे नहीं हो पाए। हजारों करोड़ रुपए के घोटाले करने वाली कांग्रेस सरकार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किस मुंह से मोदी सरकार के 3 साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रहे हैं। हिसाब तो अब राहुल को अपनी इन 3 पीढ़ियों के साथ प्रदेश में कांग्रेस द्वारा किए गए कार्यो का देना होगा। उनके मुताबिक, नरेंद्र मोदी व प्रेम कुमार धूमल की जोड़ी हिमाचल को आगे बढ़ाएगी। प्रदेश का ट्रांसफॉर्म जल गया है इसे उखाड़ फेंको। जय राम को शिमला भेजो बहुत बड़े व्यक्ति बनने वाले हैं। सेब का समर्थन मूल्य बढ़ेगा। पहाड़ी में रहने वाले को अब पहाड़ी छोड़ कर नहीं जाना होगा। भाजपा घर पर रोजगार उपलब्ध करवाएगी।

Previous articleकांग्रेस में रहना है तो राहुल गांधी के कुत्ते को लाड-लडाते हुए बिस्कुट खिलाने होंगे-अनिल विज
Next articleपाक आतंकियों को पनाह दे, ये अमेरिका बर्दाश्त नहीं करेगा: हेली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here