पंकज आडवाणी ने 17वां विश्व खिताब जीता

0

भारत के दिग्गज क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने यहां आईएसएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में इंग्लैंड के अपने चिर प्रतिद्वंद्वी माइक रसेल को हराकर अपने करियर का 17वां विश्व खिताब जीता।

आडवाणी ने रसेल को 6-2 (0-155, 150-128, 92-151, 151-0, 151-6, 151-0, 150-58, 150-21) से हराया और इस तरह से 150-से अधिक फ्रेम में अपना खिताब बचाए रखा। उन्होंने पिछले साल बेंगलुरू में भी खिताब जीता था। भारतीय खिलाड़ी की बेस्ट आफ 11 प्रारूप में शुरूआत अच्छी नहीं रही तथा रसेल ने 155 के शानदार ब्रेक के साथ शुरू में बढ़त बनाई। आडवाणी ने अगला फ्रेम जीतकर बराबरी की लेकिन अंग्रेज खिलाड़ी ने 84 और 67 के ब्रेक से फिर से बढ़त बना दी।

इसके बाद तो आडवाणी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार 5 फ्रेम जीतकर खिताब अपने नाम किया। किसी भी खेल में सर्वाधिक विश्व खिताब जीतने वाले भारतीय आडवाणी ने इससे पहले सेमीफाइनल में हमवतन रूपेश शाह को 5-2 से जबकि रसेल ने सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को 5-1 से हराया था।

Previous articleअब नहीं खुलेगा देश में बिना ब्याज वाला इस्लामिक बैंक -RBI
Next articleबच्चों के बस्ते का बोझ कम करने के लिए सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here