99.5 फीसदी डेबिट कार्ड्स सेफ-वित्त मंत्रालय

0

आम आदमी के लिए बेहद राहत भरी खबर है. 6 बैंकों के करीब 32 लाख ATM कार्ड्स के डाटा चोरी की आशंका से लोग घबराए हुए थे. लेकिन इस बीच वित्त मंत्रालय ने लोगों को इस मामले को लेकर नहीं घबराने की सलाह दी है. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि डेबिट कार्ड्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं और कोई डाटा लीक नहीं हुआ है.

वित्त मंत्रालय ने चल ही खबरों पर विराम लगाते हुए कहा कि 32 लाख डेबिट कार्ड्स के प्रभावित होने की खबर अफवाह है, इसलिए ज्यादा तनाव लेने और डरने की जरूरत नहीं है. वहीं हिताची पेमेंट सर्विसेज और मास्टरकार्ड ने भी किसी तरह की चूक से इनकार किया है.

वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव जीसी मुर्मु ने पीटीआई को बताया कि सिर्फ 0.5 फीसदी डेबिट कार्ड्स के डिटेल का समझौता हुआ है, जबकि 99.5 फीसदी कार्ड्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं और बैंक के ग्राहकों को चिंता करने की कोई बात नहीं है.

जीसी मुर्मु की मानें तो भारत में तकरीबन 60 करोड़ डेबिट कार्ड्स ऑफरेशन होते हैं, इनमें से 19 करोड़ देश में विकसित रुपये कार्ड हैं, वहीं अन्य बचे VISA और मास्टर कार्ड भी सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि जो डाटा लीक की बात की जा रही है वो कुछ विशिष्ट मशीनों से कुछ समय के लिए हुआ था, अब सबकुछ ठीक है.

गौरतलब है कि डेबिट कार्ड फ्रॉड की खबर सामने आने से लोग बेहद घबराए हुए थे. खबर थी कि 6 बैंकों के लगभग 32 लाख डेबिट कार्ड्स के डेटा चोरी हो गई है, और जिसके बाद उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है. बताया जा रहा था कि यह मैलवेयर वाले एटीएम यूज करने की वजह से ऐसा हुआ था. लेकिन अब वित्त मंत्रालय ने खबरों पर विराम लगा दिया है.

Previous articleवादा है, घाटी में अमन के बाद हटाएंगे AFSPA-CM महबूबा
Next articleमेरी जीत हुई तो पूरी तरह स्वीकार करूंगा इलेक्शन रिजल्ट-डोनाल्ड ट्रंप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here