सलीम खान की तारीफ बहुत मायने रखती है: अजय

0

मुंबई: अभिनेता अजय देवगन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘शिवाय’ के लिए लेखक सलीम खान की तारीफ के लिए उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दिग्गज फिल्म लेखक की तारीफ उनके लिए बहुत मायने रखती है।अजय ने मंगलवार रात एक ट्वीट में कहा, “धन्यवाद सलीम अंकल, आपकी की गई तारीफ मेरे लिए हमेशा मायने रखती है। सलमान खान आपकी शुभकामनाओं के लिए भी आपका धन्यवाद।”

अजय ने फिल्म ‘शिवाय’ में अभिनय के साथ-साथ इसका निर्देशन और सह-निर्माण भी किया है। यह दिवाली से पहले 28 अक्टूबर को रिलीज हुई। ‘शिवाय’ में सायेशा सहगल, एरीका कार, वीर दार और गिरीश कर्नाड भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Previous articleनागार्जुन, तेंदुलकर के साथ होना सम्माजनक: बिग बी
Next articlePAK ने रेंजर्स को हटा तैनात किए सेना के जवान, हथियार भी लाए गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here