बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘बाजार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

0

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘बाजार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे हैं। एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन विनोद मेहरा भी इस फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। सैफ इस फिल्म में बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे है। फिल्म में चित्रांगदा ने सैफ के लव इंटरेस्ट का किरदार अदा किया है, जबकि राधिका आप्टे सैफ की कर्मचारी की भूमिका में हैं। रोहन इस फिल्म में रिजवान अहमद के किरदार में नजर आने वाले हैं।फिल्म में सैफ अली खान बहुत ही दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि राधिका आप्टे और सैफ अली खान इससे पहले सेक्रेड गेम्स में एक साथ नजर आ चुके हैं और फिर से ये जोड़ी ‘बाजार’ के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही है। फिल्म का निर्देशन गौरव के चावला ने किया है, जबकि इसका स्क्रीनप्ले निखिल आडवानी, परवेज शेख और असीम अरोड़ा ने मिलकर लिखा है। फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

Previous article5वीं पास के लिए यहाँ निकली है सरकारी नौकरी, जल्द करें आवेदन
Next articleVivo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन V9 Pro को भारत में किया लॉन्च