एलेक्जेंड्रिया से काहिरा जा रहा यात्री विमान अपहृत, 5 लोग है बंधक

0

काहिरा। एलेक्जेंड्रिया से काहिरा जा रहे एक यात्री विमान का अपहरण कर लिया गया है। विमान में कुल 88 लोग सवार थे। जिनमें से 5 विदेशी यात्रियों को छोड़ कर शेष सभी को रिहा करवा लिया गया है। यह मिस्र का घरेलू यात्री विमान था।

सूत्रों ने बताया कि अपहृत किया गया यात्री विमान एयरबस ए320 एयरक्राफ्ट NSR 181 था। इसमें 7 क्रू मेम्बर्स सहित कुल 88 लोग सवार थे। यह सुबह एलेक्जेंड्रिया से काहिरा के लिए रवाना हुआ था। परन्तु उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इसकी दिशा बदल कर इसे साइप्रस ले जाया गया।

विमान में 8 ब्रिटिश तथा 10 अमरीकी नागरिक भी सवार थे। इजिप्ट मीडिया के अनुसार अपहरणकर्ता ने 5 विदेशी नागरिकों को छोड़ कर शेष सभी को रिहा कर दिया है।

अपहरणकर्ता ने शरीर पर बांधा हुआ है विस्फोटक

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान अपहरणकर्ता ने अपने शरीर पर भारी मात्रा में विस्फोटक बांधा हुआ है। उसने कोई भी गड़बड़ी करने पर विस्फोटक ब्लास्ट करने की धमकी दी है। साइप्रस एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

साइप्रस सरकार ने अपहरणकर्ताओं के सामने वार्ता का रखा प्रस्ताव

साइप्रस सरकार ने विमान अपहरणकर्ताओं के सामने वार्ता का प्रस्ताव रखा है तथा उनसे आमने सामने बातचीत करने के लिए कहा है। हालांकि अभी तक उसने अपनी कोई मांग नहीं रखी है। पायलट के हवाले से अभी तक एक ही आतंकी के होने के बात सामने आ रही है परन्तु आतंकियों की संख्या अधिक भी हो सकती है।

Previous articleपठानकोट पहुंची पाक की जांच टीम, एयरबेस के बाहर नारेबाजी
Next articleयुवराज सिंह के कवर के रुप में बुलाए गए मनीष पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here