युवराज सिंह के कवर के रुप में बुलाए गए मनीष पांडेय

0

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को हुए मैच के दौरान चोटिल हुए युवराज सिंह के कवर के रूप में मनीष पांडेय को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है.

युवी की जगह खेल सकते हैं पांडेय
बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक चोटिल युवराज का मैच के बाद एमआरआई स्कैन कराया गया. जिसके बाद वो रिहैबिलिटेशन में जुटे हैं. मेडिकल स्टाफ को उम्मीद है कि युवी सेमीफाइनल के लिए फिट हो जाएंगे. उनके फिट ना होने की दशा में अजिंक्य रहाणे या मनीष पांडेय को उनकी जगह 31 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल में मौका मिल सकता है.

फिजियो सुनाएंगे अंतिम फैसला
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने मैच के बाद कहा था कि हालात को देखते हुए अगर अंतिम एकादश में बदलाव की जरुरत होती है तो वह इसके लिए तैयार हैं. धोनी ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि हमें बदलाव करने चाहिए या नहीं लेकिन विकेट को देखते हुए यह संभव है. हमें युवराज की चोट को भी देखना होगा. अगर फिजियो कहता है कि उसकी चोट अच्छी स्थिति में नहीं है तो हम निश्चित रुप से उनकी जगह उतारने के लिये खिलाडी तैयार चाहेंगे.’

Previous articleएलेक्जेंड्रिया से काहिरा जा रहा यात्री विमान अपहृत, 5 लोग है बंधक
Next articleFBI को मिली आतंकवादी का iPhone हैक करने में सफलता, नहीं ली एप्पल की मदद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here