BRETIX: टाटा ने झेला एक ही दिन में 30 हजार करोड़ का नुकसान

0
मुंबई : यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन से बाहर निकलने का कई देशों को नुक्सान हुआ। इन देशों के साथ-साथ कई ऐेसे निवेशक हैं जिनको भारी नुक्सान झेलना पड़ा है। इनमें से एक भारतीय कंपनी है टाटा। शुक्रवार को जैसे ही ब्रिटेन के ईयू से अलग होने का फैसला सामने आया टाटा के शेयर गिरने शुरू हो गए। टाटा की 19 कंपनियों में 60 हजार कर्मी ब्रिटेन में काम करते हैं। कंपनी को एक दिन में 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
टाटा ग्रुप के इतने गिरे शेयर 
टाटा मोटर्स के शेयर आठ प्रतिशत गिरे वहीं टाटा स्टील और टीसीएस के 6 और 3 प्रतिशत शेयर गिरे। आपको बता दें कि टाटा ग्रुप की जगुआर लैंड रोवर को चार सालों में यूरोपीय देशों में 1.47 बिलियन डॉलर का कारोबार करना था। टाटा स्टील को भी सरकार के बदलने से नुक्सान होगा। इस बीच राहत की बात यह है कि डेविड कैमरून सरकार ने बेलिगुरिड यूनिट के 25 फीसदी स्टेक को खरीदने के लिए हामी भर दी है।
Previous articleअनिल कुंबले ने कहा- मुझपर जॉन राइट का प्रभाव, युवा टीम पर नहीं थोपेंगे अपनी सोच
Next articleछोटे से जीरे के फायदे अनेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here