ज्योतिष की सलाह पर CM हरीश रावत ने हटवाई घोड़े शक्तिमान की मूर्ति

0

उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत ने एक प्रदर्शन रैली के दौरान घायल होने से मरने वाले घोड़े शक्तिमान की मूर्ति का उद्घाटन करने से इनकार कर दिया है. हरीश रावत को शक्तिमान की दो मूर्तियों का उद्घाटन करना था. इनमें से एक पुलिस लाइन पर लगी थी और दूसरी उत्तराखंड विधानसभा में.

उद्घाटन समारोह के लिए पंडितों को भी बुलाया गया था और सभी जरूरी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं. अब ये दोनों मूर्तियां हटा ली गई हैं. सूत्रों की माने तो सीएम हरीश रावत के ज्योतिषों ने उन्हें घोड़े की मूर्ति का उद्घाटन न करने की सलाह दी थी. सीएम को कहा गया था कि वे इससे दूर रहें.

Previous articleसैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी एस7 एज ओलंपिक गेम्स लिमिटेड एडिशन
Next articleकिसानों को स्थाई कनेक्शन देने की गति तेज करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here