किसानों को स्थाई कनेक्शन देने की गति तेज करें

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के अस्थाई पम्प कनेक्शन को स्थाई कनेक्शन में बदलने की प्रस्तावित नवीन योजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों के व्यापक हितों के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के समक्ष मंत्रालय में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्थाई पंप कनेक्शन देने की योजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिये हर संभव उपाय किये जायेंगे। इससे किसान खुशहाल होंगे। इसके लिये उन्होंने स्थाई पंप कनेक्शन देने की प्रक्रिया और तेज करने के निर्देश दिये हैं।

बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष 4 लाख 48 हजार अस्थाई कनेक्शन प्रदाय किये गये हैं। प्रदेश में अभी 22 लाख स्थाई पंप कनेक्शन हैं। कुल 5 लाख अस्थाई कनेक्शन है, जिन्हें आगामी वर्षों में स्थाई किया जाना है।

इस मौके पर स्थाई पंप कनेक्शन में किसानों के अंशदान आदि के संबंध में भी चर्चा हुई। साथ ही भारत शासन की उदय योजना का भी प्रस्तुतिकरण किया गया।

इस दौरान मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव वन श्री दीपक खाण्डेकर, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री आई.सी.पी. केशरी, प्रमुख सचिव कृषि श्री राजेश राजौरा और सचिव मुख्यमंत्री श्री विवेक अग्रवाल उपस्थित थे।

Previous articleज्योतिष की सलाह पर CM हरीश रावत ने हटवाई घोड़े शक्तिमान की मूर्ति
Next articleकश्मीर हिंसाः पीएम मोदी ने की घाटी में शांति बनाए रखने की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here