कमजोर वर्गों के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

0

मुख्यमंत्री ने  कहा है कि  कमजोर वर्गों के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने गुर्जर समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज मेहनती है। श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास पर बड़ी संख्या में आये अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। ये सदस्य समाज के हित में कदम उठाने पर मुख्यमंत्री का स्वागत और आभार व्यक्त करने आये थे। इसमें सभी जिले के प्रतिनिधि शामिल थे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री रुस्तम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है।  विकास दर सभी राज्य से ज्यादा है। कृषि के क्षेत्र में भी देश सबसे आगे है। गुर्जर समाज की ओर से फूलों की विशाल माला से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने ‘गुर्जर चेतना ‘ का विमोचन किया।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यशवीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री जिलेराम, विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री रामकिशोर दोगने, पूर्व विधायक श्री जोधाराम गुर्जर, श्री ज्ञान सिंह गुर्जर एवं राजगढ़ ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गुर्जर उपस्थित थे।

Previous articleएक ऐसा मंदिर जहां शिवलिंग पर चढ़ाई जाती है झाड़ू.
Next articleदो रियर कैमरों और दस कोर वाले प्रोसेससर के साथ आया Redmi Pro

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here