दो रियर कैमरों और दस कोर वाले प्रोसेससर के साथ आया Redmi Pro

0

चीनी टेक्नॉलोजी दिग्गज शाओमी ने एक नया स्मार्टफोन Redmi Pro लॉन्च किया है. इसकी खासियत इसमें दिया गया दो रियर कैमरा है और इसमें 10 कोर वाला प्रोसेसर दिया गया है. यह पहली बार है जब शाओमी ने अपने किसी स्मार्टफोन में ओलेड डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है.

5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन में के रियर में दो कैमरे हैं. एक Sony IMX258 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा सैमसंग का 5 मेगापिक्सल कैमरा है. फोटो क्लिक करते वक्त फोकस पॉइंट बदला जा सकता है. इसमें डुअल टोन फ्लैश भी दिया गया है और इसकी बैट्री 4,050mAh की है.

इसमें USB Type C कनेक्टर दिया गया है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 2.5GHz का डेकाकोर MediaTek’s Helio X25 प्रोसेसर दिया गया है. इसके दो वैरिएंट होंगे, एक में 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल मेमोरी मिलेगी.

दूसरे में 3GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. इसके हाई एंड वैरिएंट की कीमत 1999 युआन (लगभग 20,143 रुपये) है जबकि 3GB रैम वाला वैरिएंट 1499 युआन (लगभग 15,104 रुपये) हैं. अगर यह भारत आया तो इसमें मीडियाटेक क बजाए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया जाएगा.

Previous articleकमजोर वर्गों के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
Next article‘सुलगते कश्मीर’ के बीच सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने PAK जाएंगे राजनाथ, अब होगी आमने-सामने बात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here