मोटापा आज हर 5 में से 3 लोगों को अपनी चपेट में लिए हुए हैं। इस मोटापे की वजह से हमारा शरीर अन्य बीमारियों का शिकार होने लगता हैं। इसे बीमारियों की मुख्य जड़ कहा जाता है। इसे कंट्रोल में लाने के लिए लोग डाइट और एक्सरसाइज दोनों का सहारा लेते हैं लेकिन इसके बावजूद फर्क दिखाई नहीं देता, जिसका बड़ा कारण हमारे खाने पीने की गलत आदतें हैं।
रात को सोते समय बहुत सारे लोग गलत लाइफस्टाइल औऱ खानेपीने की आदतें अपनाते हैं,जिसकी वजह से वजन कम होने की बजाए तेजी से बढ़ने लगता है।
-खाने का समय
रात को खाने के तुरंत बाद सोने से फूड ट्राइग्लिसराइड्स में बदल जाता है जो वजन को तेजी से बढ़ाता है।
-एक्सरसाइज
रात को सोने से पहले एक्सरसाइज करने से नींद लाने वाला मेलाटॉनिन हार्मोंन कम बनने लगता है, नतीजा इससे वजन बढ़ने लगता है।
-हाई कैलोरी फूड
चावल, आलू और मीठी चीजों में कैलोरी काफी ज्यादा होती है। रात को इसे ज्यादा मात्रा में खाने से वजन बढ़ने लगता है।
-देर तक जागना
7 घंटे से कम नींद लेने से भी वजन बढ़ने वाले हार्मोंन्स का लेवल बढ़ जाता है।
-ज्यादा पानी पीना
सोने से पहले जरूरत से ज्यादा पानी पी लेने से बार बार बाथरूम जाना पड़ता है जिससे नींद खराब होती हैं और वजन बढ़ने की समस्या भी शुरू हो जाती है।
-शराब पीना
सोने से पहले शराब पीने से कॉर्टिसोल नामक स्ट्रैस हार्मोन बनने लगता है। इससे भी नींद ना आने की समस्या हो जाती हैं जो वजन को बढ़ाती है।
-गलत कपड़े
रात को सोने वाले कपड़े अगर कंफर्टेबल नहीं है तो आप ढंग से सो नहीं पाते, जिससे वजन बढ़ने वाले हार्मोंन का लेवल बढ़ने लगता है






























































