गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरूद्वारा पहुँचे

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह गुरू गोविन्द सिंह जी की 350वीं जयंती पर हमीदिया रोड स्थित गुरूद्वारा पहुँचकर मत्था टेका। उन्होंने नागरिकों को गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। गुरूद्वारा प्रबंध कमेटी ने मुख्यमंत्री का शाल और सरोपा भेंट कर स्वागत किया।

श्री चौहान ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य का दिन है। गुरू गोविन्द सिंह ने विश्व समाज को नया प्रकाश दिया। अन्याय, शोषण, अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष किया। अपने पंथ की बलिदानी परम्परा से देश की शान बढ़ाई। मानवता, देश और पंथ की सच्चे मन से सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पूरे साल मनाया जायेगा। मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में मार्च माह में पटना साहब गुरूद्वारा तक विशेष ट्रेन जाएगी।

Previous articleअगर आप भी ग्रीन टी पीते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर…
Next articleकमजोर दिल वाले न देखें इस विडियो को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here