लंदन के उद्योगपति श्री नाथू आर. पुरी प्रदेश में खोलेंगे स्किल यूनिवर्सिटी

0

तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल एवं श्रम राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी से फाउण्डर चेयरमेन ऑफ एज्यूकेशन ट्रस्ट एण्ड द पुरी फाउण्डेशन एण्ड फाउण्डर ऑफ प्यूरिको ग्रुप ऑफ कम्पनीज, लंदन श्री नाथू आर. पुरी ने भेंट की। श्री पुरी ने प्रदेश में स्किल और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सेंटर और यूनिवर्सिटी खोलने के संबंध में चर्चा की। श्री पुरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की लंदन विजिट में मैं उनसे मिला था। स्किल सेंटर खोलने के संबंध में चर्चा हुई थी।

राज्य मंत्री श्री जोशी ने प्रदेश में स्किल यूनिवर्सिटी खोलने संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से उन्हें पूरा सहयोग दिया जायेगा। श्री जोशी ने कहा कि भोपाल और इंदौर में उपलब्ध जमीन का अवलोकन कर सकते हैं।

श्री पुरी द्वारा गुजरात में यूनिवर्सिटी का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट करने की इच्छा है। इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेंगे। इस दौरान प्रमुख सचिव श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, अपर सचिव श्री सुनील गुप्ता और संचालक कौशल विकास श्री संजीव सिंह उपस्थित थे।

Previous articleगरम पानी नहीं ठंडे पानी से नहाना बचाएगा आपको बीमरियों से
Next articleप्रदेश में निवेश का बेहतर वातावरण-मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here