सैफ की तरफ पहला कदम मैंने बढ़ाया था : करीना कपूर खान

0

सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी रही है। इनके बारे में खबरें जानने के लिए इनके प्रशंसक बैचेन रहते हैं। दोनों ने हाल ही में बेटे तैमूर का स्वागत किया है। ऐसे दौर में करीना ने इनके अफेयर के दौर का किया है एक खास खुलासा।

सैफ और अपने बारे में बातचीत के दौरान करीना ने कहा कि उन्होंने सैफ की तरह पहला कदम बढाया था।

सैफ के पहले करीना का रिश्ता शाहिद कपूर के साथ था। दोनों ने तीन साल के रिश्ते के बाद अपने रास्ते अलग कर लिए। सैफ और करीना का रिश्ता ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुआ। 2012 के अक्टूबर में दोनों ने शादी कर ली।

सैफ के बारे में करीना ने कहा, “सैफ की पर्सेनेलिटी ऐसी है कि किसी भी महिला को प्यार हो जाएगा।” जब होस्ट ने उनसे पूछा कि क्या वे पहले सैफ को पसंद करने लगी थीं तो करीना का जवाब था, “हां बिल्कुल, वह पहला कदम कभी नहीं उठाते। जब मैंने पहला कदम बढ़ाया तो सैफ को भरोसा ही नहीं हुआ कि करीना कपूर ऐसा कर रही है। उन्हें लगा जैसे एक पूरी इमारत उनके सिर पर गिर गई हो।”

Previous articleरिलायंस जिओ को एयरटेल ने दी टक्कर – देखें विडियो
Next articleदिल का दौरा पड़ने से एक्टर ओम पुरी का निधन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here