PAK को राजनाथ ने दी खाट खड़ी करने की चेतावनी

0

राजनाथ ने पंजाब में ड्रग्‍स की समस्‍या के लिए पाकिस्‍तान को जिम्‍मेदार ठहराया। भाजपा सरकार के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अढ़ाई साल के कार्यकाल के दौरान पार्टी पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि नया साल विदेश में मनाने वाले राहुल गांधी को पंजाब में सब नशेड़ी नजर आते हैं जो पंजाब युवाअों को गाली देने समान है, जबकि पंजाब ने भारत के लिए मेहनती किसान व सीमा के लिए जवान पैदा किए हैं। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद बाज आ जाए तथा पंजाब में ड्रग्स की सप्लाई करना बंद कर दें, नहीं तो वह उनकी खाट खड़ी कर देंगे।

यू.पी.ए. सरकार की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा कि यू.पी.ए. सरकार के समय पाकिस्तान सैनिक गोलियों से भारत वासियों के सीने छलनी कर देते थे लेकिन बॉर्डर पर तैनात सेना को आर्डर न होने के कारण चुप बैठना पड़ता था लेकिन एन.डी.ए. की सरकार आते ही पाकिस्तान की तरफ से एक गोली का जवाब कई गोलियों से दिया जाता है। कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ को विकास विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि विकास के हर कार्य में अडंगा डालते हैं।

Previous articleइस मंदिर में हिंदू मुस्लिम साथ करते हैं पूजा
Next articleसरकार तो ‘साइकिलवाला’ ही बनाएगा-अखिलेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here