ट्रंप का बड़ा फैसला, मेक्सिको सीमा पर जल्द दीवार बनाने का आदेश

0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने का अपना संकल्प पूरा करने की दिशा में पहला कदम उठाते हुए आव्रजन संबंधी दो आदेशों पर हस्ताक्षर किए। व्हाइट हाउस के अनुसार ट्रंप ने बुधवार को दो प्रवासी संबंधी फरमानों पर हस्ताक्षर कर मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के प्रॉजेक्ट को शुरू करने का आदेश दिया है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा बैरियर बनाने से अवैध अप्रवासियों और नशीली दवाओं के तस्करों को रोका जा सकेगा।

ट्रंप ने अपने चुनावी अभियान के दौरान भी अवैध प्रवासियों के मामले को प्रमुख मुद्दा बनाया था। चुनावी अभियान में ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको की 2000 मील (3200 किलोमीटर) लंबी सीमा पर दीवार बनाने की बात कही थी। हालांकि सीमा के कुछ हिस्से पर पहले से दीवार है लेकिन ट्रंप ने लैटिन अमेरिका से होने वाली घुसपैठ को रोकने के लिए बड़ी दीवार बनाने पर जोर दिया था। अरबों डॉलर के खर्च वाले इस काम के लिए ट्रंप को संसद की मंजूरी भी लेनी होगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेक्सिको को दीवार बनाने का 100 फीसदी खर्च लौटाना होगा। हालांकि मेक्सिको सरकार ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। ट्रंप इस महीने के आखिर में मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना निएटो से मुलाकात करनेवाले हैं।

Previous articleसर्जिकल स्ट्राइक के नायकों को वीरता पदक से नवाजा गया
Next articleक्यों लड़कियां थप्पड़ लगाकर ब्रेकअप करती हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here