गूगल ने भारत में 100 रेलवे स्टेशन पर शुरु की वाइ-फाइ सर्विस

0

गूगल ने भारत के कई रेलवे स्टेशन्स पर वाइ-फाइ सर्विस की शुरुआत की है। गूगल ने बताया है कि भारत के करीब 100 रेलवे स्टेशन्स पर फ्री पब्लिक वाइ-फाइ उपलब्ध करा दी गई है। भारत के 100 वें रेलवे स्टेशन ऊटी पर हाल ही में फ्री पब्लिक वाइ-फाइ सर्विस शुरु हो गई है। आपको बता दें कि गूगल ने सबसे पहले मुंबई में वाइ-फाइ सर्विस लॉन्च की थी। कंपनी ने दावा किया है कि वो करीब 400 स्टेशन्स पर वाइ-फाइ की सर्विस उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही कंपनी ने गूगल स्टेशन भी लॉन्च किया है, जो वाइ-फाइ को सार्वजिनक जगहों पर शुरु करने के लिए मदद करता है।

कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हर रोज करीब 10 मिलियन लोग इन स्टेशन्स स गुजरते हैं। अब से उनके पास इंटरनेट एक्सेस करने की भी सुविधा होगी। यूजर्स एचडी वीडियो देख और गेम खेल पाएंगे। गूगल रेलटेल वाइ-फाइ लोगों की इंटनेट एक्सेस करने में मदद करेगा।

गूगल के कनेक्टिविटी कंट्री हेड गुलजार आजाद ने कहा कि भारत में फ्री पब्लिक वाइ-फाइ सर्विस की शुरुआत कर कंपनी काफी खुश है। वहीं, लोग भी हाई-स्पीड और फ्री इंटरनेट सर्विस से काफी खुश हैं।

Previous articleक्या Apple MacBook Pro को टक्कर देगा Xiaomi NoteBook Pro
Next article8000 रुपये से भी कम कीमत में यह है क्रेडिट कार्ड जितना पतला और छोटा फोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here