माल्या को भारत लाने की तैयारी तेज, इंग्लैंड को प्रत्यर्पण की अर्जी

0

किंगफिशर कर्ज मामले में भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए केन्द्र सरकार ने अहम कदम उठा लिया है. भारत सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय ने इंग्लैंड की सरकार को प्रत्यर्पण की अर्जी दे दी है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दावा किया है कि मंत्रालय ने गंभीर आरोपों के तहत इंग्लैंड की सरकार से विजय माल्या के प्रत्यर्पण की अपील की है. विकास स्वरूप के मुताबिक अब विजय माल्या को भारत भेजने पर इंग्लैंड की सरकार को फैसला लेना है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक विजय माल्या के प्रत्यर्पण की अर्जी उन्हें सीबीआई की तरफ से सौंपी गई. मंत्रालय ने अर्जी को दिल्ली स्थित इंग्लैंड के हाईकमिश्न पर पहुंचा दिया है.

गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार सुबह यूनाइटेड ब्रेवरीज ने विजय माल्या को कंपनी के गैर कार्यकारी चेयरमैन पद से हटा दिया था.

हाल ही में भारत ने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री डेरेसा मे के भारत दौरे पर माल्या सहित करीब 60 वांछित लोगों को प्रत्यर्पित करने को कहा ताकि उन्हें यहां न्याय की जद में लाया जा सके. भारत और ब्रिटेन केंद्रीय गृह सचिव स्तर पर सालाना रणनीतिक बातचीत करने पर भी सहमत हुए ताकि आतंकवाद, संगठित अपराध, वीजा और आव्रजन जैसे मुद्दों से साझा रूप से निपटा जा सके.

Previous articleसावधान! दरवाज़े की तरफ पैर करके कभी न सोएं, होता है अपशकुन!
Next articleइन्फोसिस में जो कुछ हो रहा है, उससे मैं दुखी हूं: नारायणमूर्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here