संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्री परमार को भावभीनी विदाई

0

 इंदौर- (ईपत्रकार.कॉम) |जनसम्पर्क विभाग में 28 साल की शासकीय सेवा के बाद प्रचार सहायक के पद पर पदस्थ श्री यशवंत परमार आज 31 अगस्त 2017 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गए। संभागीय जनसंपर्क कार्यालय इंदौर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। उन्हें शाल श्रीफल और गणेश प्रतिमा प्रदान करते हुए सम्मानित कर विदाई दी गई।

इस अवसर पर अपर संचालक श्री जी.एस. मौर्य ने कहा कि श्री यशवंत परमार ने समर्पित भाव से 28 साल तक जनसंपर्क विभाग की सेवा की। उनका काम और व्यवहार सराहनीय रहा। जनसंपर्क परिवार की ओर से उनके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ्य जीवन की कामना की गई। इस अवसर सहायक जनसंपर्क अधिकारी डॉ. बी.एन. सिंह, पत्रकारगण श्री नरेश तिवारी, श्री अजय शुक्ला, श्री संतोष पाटीदार, श्री अशोक पाटोदी, जनसंपर्क विभाग के श्री श्रीकांत सिरसाट, श्री अशोक वटके आदि मौजूद थे।

Previous articleअवैध निर्माण कार्यो की जांच हेतु दल गठित
Next articleअशासकीय शिक्षण संस्थानो की मान्यता की जॉच समिति के माध्यम से करवाया जाये- श्री रमेश चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here