जीवन में प्रेम के लिए अपनाएं वास्तु के ये उपाय

0

घर में वास्तुदोष होने से जीवन में परेशानियों का आगमन होता है। कई बार पति-पत्नी में छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। इसका एक कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। वास्तु के अनुसार शयन कक्ष में कुछ चीजें रखने से पति-पत्नी के मध्य विवाद कम हो सकते हैँ। वास्तु के इन उपायों को अपनाने से दांपत्य जीवन में प्रेम लंबे समय तक बना रह सकता है।

शयन कक्ष को सजाकर रखना चाहिए। वहां पर कचरा इक्ट्ठा न होने दे। शयन कक्ष में सिरेमिक की विंड चाइम्स लगाएं। इससे प्यार में वृद्धि होती है।
लव बर्ड, मैंडरेन डक जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक हैं। इनकी छोटी प्रतिमाअों का जोड़ा शयन कक्ष में रखने से प्यार में बढ़ौतरी होती है।
शयन कक्ष में भूलकर भी पानी के चित्र वाली पेंटिंग न लगाएं। शयन कक्ष में युगल पक्षी का चित्र लगा सकते हैं।
शयन कक्ष में दिल के आकार का रोज क्वार्टज रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के मध्य प्रेम बना रहता है।
वास्तु के अनुसार शयनकक्ष में राधाकृष्ण का चित्र लगाएं। ऐसा करने से पति-पत्नी में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
लाल अौर गुलाबी रंग रोमांस का सूचक है। शयनकक्ष में पर्दे, कुशन आदि इसी रंग के प्रयोग करें।
पति-पत्नी के मध्य लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो बाउल में पवित्र क्रिस्टल को चावल के साथ रखें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
कांच या सिरेमिक पॉट में क्रिस्टल डालकर लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाएं। ऐसा करने से प्रेम में वृद्धि होती है।

Previous articleवैलेंटाइन डे पर जाने बिना बोले कैसे जताएं प्यार !
Next articleऊँगली से भी पतले इस टीवी के बारे में क्या आप जानते है ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here