उत्तर कोरिया के तानाशाह किम ने सौतेले भाई की कराई हत्या !

0
उत्तर कोरिया के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन के सौतेले भाई की मलेशिया एयरपोर्ट पर मंगलवार को हत्या कर दी गई। किम जोंग-नाम पर दो महिलाओं ने हमला कर जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। दक्षिण कोरिया की मीडिया ने दावा किया है कि किम जोंग उन ने ही अपने सौतेले भाई की हत्या करवाई है। बताया जाता है कि हत्या की इस घटना को उत्तर कोरिया की खुफिया एजेंसी ने अंजाम दिया। जोंग-नाम की जिस वक्त हत्या की गई, उस वक्त वे अपने बॉडीगार्ड्स के साथ थे। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान अंगरक्षक कुछ देर के लिए जैसे आगे पीछे हुए, इसी दौरान महिला एजेंटों ने जोंग-नाम पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों महिलाएं फरार हो गईं। यह किम जोंग उन के करीबी रिश्तेदार की हत्या का दूसरा मामला है। इससे पहले दिसंबर 2013 में किम जोंग उन ने अपने चाचा जांग सोंग-थाएक को मौत की सजा दी थी।
 निर्वासित जिंदगी गुजार रहा था नाम
किम जोंग-नाम उत्तर कोरिया के पूर्व शासक किम जोंग इल का सबसे बड़ा बेटा था। कभी उसे पिता का उत्तराधिकारी माना जाता था। लेकिन 2001 में फर्जी पासपोर्ट के सहारे जापान के डिज्नीवल्र्ड तक पहुंचने की नाकाम कोशिश के चलते उसने पिता को नाराज कर दिया। उस घटना के बाद ही वह निर्वासित जिंदगी गुजार रहा था।
Previous articleरामदेव ने डाला वोट, कहा- प्रामाणिकता से राजधर्म निभा रहे मोदी
Next article20 करोड़ बार देखा गया हनी सिंह का ये गाना, बनाया रिकॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here