डिजिटल दुनिया में रिलायंस Jio यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान

0

लांच के 170 दिनों के भीतर 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जुटाकर नया रिकार्ड बनाने के साथ रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ नई सुविधाओं का एलान किया है। इसके तहत अप्रैल से जियो के ग्राहकों को 20 फीसद अतिरिक्त डेटा के उपयोग की सहूलियत प्राप्त होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मुंबई में इस बात का एलान किया।

आइये जानते हैं जियो यूजर्स के लिए किए गए ऐलान की 10 खास बातें

1- मौजूदा जियो के ग्राहकों के लिए खास ऑफर प्राइम मेंबर्स की घोषणा की गई है। इस ऑफर का लाभ मौजूदा यूजर्स या 31 मार्च 2017 तक जुड़ने वाले यूजर्स ही उठा सकते हैं।
2- इसके अंतर्गत उन्हें वह सभी सेवाएं मिलेंगी, जो वो अभी तक हैप्पी न्यू ईयर प्लान के तहत इस्तेमाल करते आ रहे हैं। इसके लिए यूजर्स को मात्र 99 रुपये प्रतिवर्ष देने होंगे।
3- यूजर्स के लिए प्राइम मेंबर्स के तहत एक प्लान भी दिया गया है जिसके अंतर्गत यूजर्स को 303 रूपये प्रति महीने देने पर अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।
4- रिलायंस जियो आने वाले महीनों में डाटा क्षमता दोगुना करेगी।
5- जियो यूजर्स को न ही कोई रोमिंग चार्ज, न कोई हिडेन चार्ज और न ब्लैकआउट डेज पर कोई चार्ज देना पड़ेगा।
6- इस ऑफर को जियो प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम का नाम दिया गया है, जिसके अंतर्गत मौजूदा जियो यूजर्स 31 मार्च तक enroll करवा सकते हैं। जियो प्राइम मेंबरशिप प्रोग्राम में enroll करवाने पर जियो यूजर्स को प्राइम मेंबरशिप बेनिफिट प्राप्त होंगे।
7- मुकेश अंबानी ने कहा कि अन्य ऑपरेटर्स के मुकाबले रिलायंस जियो रोजाना 20 फीसदी ज्यादा डाटा ग्राहकों को देगा। साथ ही मौजूदा टैरिफ प्लॉन को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस तरह मौजूदा जियो यूजर्स 10 रुपये रोजाना देकर हैप्पी न्यू ईयर प्लान को चालू रख सकेंगे।
8- रिलायंस जियो का अब 2017 के अंत तक भारत की 99 फीसदी आबादी को ग्राहक बनाने का लक्ष्य है
9- इस बात का ध्यान रखें की इसमें खुद को enroll करवाने के लिए आप my jio एप का इस्तेमाल कर सकते हैं या jio.com वेबसाइट पर जा सकते हैं। या किसी भी जियो स्टोर पर खुद को enroll करा सकते हैं।
10- रिलायंस जियो के ग्राहकों ने प्रतिदिन 3.3 करोड़ से अधिक गीगाबाइट, कुल मिलाकर 100 करोड़ गीगाबाइट इंटरनेट डेटा की खपत की। इससे मोबाइल डेटा इस्तेमाल के मामले में भारत दुनिया में पहले नंबर पर पहुंच गया।

Previous articlePAK को आतंकी देश घोषित करने वाले विधेयक का विरोध करेगी सरकार
Next articleप्रधानमंत्री श्री मोदी अल्प प्रवास पर खजुराहो आये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here