प्रधानमंत्री श्री मोदी अल्प प्रवास पर खजुराहो आये

0

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज अल्प प्रवास पर खजुराहो आये। खजुराहो हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं राज्य सरकार द्वारा नामित मिनिस्टर इन वेटिंग पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को पुष्प-गुच्छ भेंट कर अगवानी की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी सुबह 11 बजे खजुराहो हवाई अड्डा पर पहुँचे। जहाँ से वे हेलीकॉप्टर द्वारा उरई (उत्तर प्रदेश) रवाना हुए।

इस अवसर पर सांसद श्री वीरेन्द्र खटीक, विधायक सर्वश्री मानवेन्द्र सिंह, आर.डी. प्रजापति, श्रीमती रेखा यादव एवं पुष्पेन्द्रनाथ पाठक, बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विजय बहादुर सिंह बुंदेला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश प्रजापति, श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष छतरपुर श्रीमती अर्चना सिंह सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी की आईजी श्री सतीश कुमार सक्सेना, डीआईजी श्री के.सी. जैन, कलेक्टर श्री रमेश भण्डारी, पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अगवानी की।

Previous articleडिजिटल दुनिया में रिलायंस Jio यूजर्स के लिए बड़ा ऐलान
Next articleयात्रा का संदेश है नदी की स्वच्छता और उसका संरक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here