दिलीप कुमार, राजकुमार के साथ काम करना सम्मान की बात : अनुपम

0

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और दिवंगत दिग्गज अभिनेता राजकुमार के साथ फिल्म ‘सौदागर’ में पर्दे को साझा करना उनके लिए सम्मान की बात है। अनुपम ने रविवार रात ‘सौदागर’ के 26 साल पूरे होने के मौके पर हुए एक समारोह की तस्वीर साझा की।

अनुपम ने तस्वीर के साथ शीर्षक लिखा, ‘‘न्यू एक्सेलसियर में आज अपने दोस्त गुलशन ग्रोवर के साथ महान फिल्म ‘सौदागर’ के 26 साल पूरे होने पर सुभाष घई के कार्यक्रम में जश्न मनाना शानदार रहा। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार साहब और दिवंगत दिग्गज राजकुमार साहब के साथ पर्दा साझा करना किसी सम्मान से कम नहीं है

1991 में रिलीज हुई सौदागर वीरू और राजेश्वर की दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कड़वाहट के बाद दुश्मनी में तब्दील हो जाती है। 1959 में आई फिल्म ‘पैगाम’ के बाद दिलीप कुमार और राजकुमार की एक साथ यह दूसरी फिल्म थी।

सुभाष घई द्वारा निर्देशित ‘सौदागर’ में विवेक मुशरान और मनीषा कोइराला ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। अमरीश पुरी, अनुपेम खेर, दिलीप ताहिल, गुलशन ग्रोवर, दिना पाठक और जैकी श्रौफ फिल्म का हिस्सा थे।

Previous articleअगर आप भी टीचर की नोकरी करना चाहते है तो यहां निकली है टीचर के लिए 9200 से ज्यादा नौकरियां
Next articleHuawei P20 स्मार्टफोन 26 फरवरी को हो सकता है लांच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here