मतदाता जागरूकता रैली में मानव श्रंखला बनाकर दिया संदेश

0

भोपाल  – ईपत्रकार.कॉम |मतदाता होने पर हमें गर्व है और हम बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष मतदान करने का संदेश देने के लिए आज टी.टी.नगर स्टेडियम में आयोजित मतदाता जागरूकता रैली में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा जिला प्रशासन के नेतृत्व में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने टी.टी.नगर स्टेडियम में रैली शुरू होने के पहले छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। रैली न्यू मार्केट रोशनपुरा क्षेत्र से होकर वापस टी.टी.नगर स्टेडियम पर समाप्त हुई। न्यू मार्केट की सड़क पर मानव श्रंखला भी बनाई गई। हमें मतदाता होने का गर्व है, मतदान के लिए तैयार है, स्लोगन लिखी तख्तियों को लेकर छात्र-छात्राएं रैली में मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहे थे। रैली के दौरान जिला निर्वाचन सुपरवाइजर श्री विनोद मेहरा एवं एपीओ जिला पंचायत श्री संदीप श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Previous articleआदि गुरू शंकराचार्य के प्रयासों से भारतीय संस्कृति आज भी अक्षुण्ण है
Next articleमजदूरों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें-कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here