विवेकानन्द जयंती पर आयोजित हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार

0

बुरहानपुर  – ईपत्रकार.कॉम |राज्य शासन के निर्देशानुसार गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंदजी की जयंती पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय नेहरू स्टेडियम में किया गया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर कलेक्टर श्री दीपक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात वंदेमातरम, मध्य प्रदेश गान हुआ।

जिसके बाद आकाशवाणी से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश वाचन हुआ। उपस्थित स्कूली विद्यार्थियों सहित सभी लोगों ने सामूहिक सूर्य नमस्कार की विभिन्न मुद्राएं की तत्पश्चात बच्चों को प्राणायम कराया गया। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के अवसर पर पावरलूम फेडरेशन के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश्वर पाटील, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तारवाला सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विभागों के जिला अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleहम सभी को अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए – स्कूल प्राचार्य
Next articleउत्कृष्ट विद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सम्पन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here