उत्कृष्ट विद्यालय में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सम्पन्न

0

धार  – ईपत्रकार.कॉम |स्थानीय शा.उत्कृष्ट विद्यालय धार में 12 जनवरी स्वामी विवेकानन्द जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्था के समस्त विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विशेष रूप से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल वर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अपने जीवन में नियमित व्यायाम करना चाहिए, जिससे शरीर व मन स्वस्थ्य बना रहता है। प्राचार्य श्री विजय कुमार मालवीय द्वारा विद्यार्थियों को योगा से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी कि स्वस्थ्य शरीर समाज और देश की उन्नती के लिए आवश्यक है। यदि शरीर स्वस्थ रहेगा तो हम देश की सेवा कर कर सकते है।

कार्यक्रम में श्रीमती नम्रता यादव, श्रीमती विनोद राठौर, शेखर जैन, ओ.पी बैरागी, आशीष शर्मा, महेश त्रिवेदी, राजेश खडिकर व एन.सी.सी.अधिकारी श्रीमती शालिनी दुबे व समस्त स्टाफ सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्यामलाल शर्मा ने किया। यह जानकारी श्री अशोक खडिकर द्वारा दी गई।

Previous articleविवेकानन्द जयंती पर आयोजित हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार
Next articleविधायक कप को लेकर बैठक संपन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here