मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गणतंत्र दिवस पर दी नागरिकों को बधाई

0

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौहान ने शुभकामना संदेश में कहा कि जनता और सरकार के एक साथ खड़े होने से मध्यप्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुंचा है।

श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने नागरिकों का आव्हान किया कि ईमानदारी से अपने-अपने कार्यक्षेत्र में निर्धारित कर्तव्यों का निर्वहन करें और संविधान के अनुरूप आचरण करते हुए समरस प्रदेश के निर्माण में स्वयं को समर्पित करें।

Previous articleकिसानों को उपार्जित गेहूँ का भुगतान सरलता से मिले : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next article27 जनवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here