इस साल का पहला चंद्रग्रहण कल , जानें किस राशि पर क्या पड़ेगा असर

0

वर्ष 2018 का पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी को होगा। यह चंद्रग्रहण खग्रास अर्थात पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। चंद्रग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है और इस दौरान कुछ कामों का करना वर्जित है। भारतीय मानक समय के अनुसार इसका स्पर्श पांच बजकर 18 मिनट, सायं को मध्य सात बजे और मोक्ष 8 बजकर 42 मिनट रात में होगा।

 यह ग्रहण पुष्य/अश्लेषा नक्षत्र और कर्क राशि में घटित होगा। इस दिन चंद्रमा राहु के साथ है और सूर्य केतु, बुध शुक्र की चंद्र पर दृष्टि है। इससे राजाओं में परस्पर बैर विरोध और आपसी झगड़े होंगे। अन्न बहुत महंगा होगा, खड़ी फसलों को नुकसान, बोमौसम बरसात होगी।

विद्वानों की अनुसार, सूतक के समय तथा ग्रहण के समय दान और जप आदि का महत्व माना गया है। पवित्र नदियों अथवा तालाबों में स्नान किया जाता है। मंत्र जाप किया जाता है तथा इस समय में मंत्र सिद्धि का भी महत्व है। तीर्थ स्नान, हवन और ध्यानादि शुभ काम इस समय में किए जाने पर शुभ तथा कल्याणकारी सिद्ध होते हैं।

राशियों पर ऐसे पडेगा प्रभाव
मेष :
गृह एवं वाहन सुख वृद्धि, घबराहट, सीने की तकलीफ।

वृष : पराक्रम में वृद्धि, धार्मिक कार्यों पर खर्च, क्रोध में वृद्धि।

मिथुन : वाणी में तीव्रता, पैर में चोट या दर्द, विद्या में वृद्धि, शत्रु विजय, पेट की समस्या ।

कर्क : सम्मान एवं नौकरी में वृद्धि, विद्या वृद्धि, शत्रु विजय।

सिंह : गृह एवं वाहन सुख वृद्धि, मनोबल एवं स्वास्थ्य अचानक कमजोर।

कन्या : दांपत्य सुख वृद्धि,पराक्रम वृद्धि, विद्या में अवरोध, साधनों में वृद्धि।

तुला : धन वृद्धि, सीने की तकलीफ, पराक्रम वृद्धि, शारीरिक कष्ट।

वृश्चिक : स्वास्थ्य में वृद्धि, धन वृद्धि एवं खर्च वृद्धि, विद्या में अवरोध।

धनु : विद्या वृद्धि, पेट एवं पेशाब संबंधित समस्या।

मकर : यात्रा पर खर्च, दांपत्य में अवरोध।

कुंभ : सम्मान में वृद्धि, आंख की दिक्कत, राजनीतिक लाभ।

मीन : विद्या में अवरोध, भाग्य का साथ, पराक्रम एवं सम्मान में वृद्धि।

Previous article31 जनवरी 2018 बुधवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त
Next articleये हैं दुनिया के टॉप 10 अमीर देश – भारत आता है इस नंबर पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here