मेरी नजरबंदी के पीछे भारत और अमेरिका नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सरकार का हाथ था-सईद

0

जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद ने अपने पहले के बयान से पलटी मारते हुए शुक्रवार को कहा कि उसको हिरासत में लेने के पीछे भारत और अमेरिका नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सरकार का हाथ था।

सईद ने ‘नजरिया पाकिस्तान ट्रस्ट’ के कार्यक्रम में कहा, ‘‘मोदी सरकार नहीं, बल्कि हमारी अपनी पाकिस्तानी सरकार ने मुझे 10 महीने में हिरासत में रखा था। पाकिस्तान सरकार मुझे कश्मीर मुद्दा उठाने से रोकना चाहती थी।’’ उसने पहले दावा किया था कि उसकी हिरासत के पीछे भारत और अमेरिका का हाथ है।

सईद को पिछले साल नवंबर में नजरबंदी से रिहा किया गया था। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को कश्मीर में ‘जुल्मों’ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए अौर आजादी हासिल करने में कश्मीर के लोगों की मदद करनी चाहिए।

Previous articleलोगों को 2022 तक मिले किफायती वायरलैस ब्रॉडबैंड सेवा: ट्राई
Next articleपरी के इस टीज़र में बेहद डरावनी लग रही हैं अनुष्का शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here