परी के इस टीज़र में बेहद डरावनी लग रही हैं अनुष्का शर्मा

0

ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जब से अपने हनीमून से लौटीं हैं, उनके पास कई प्रोजेक्ट्स लाइनअप में निपटाने के लिए इक्ट्ठे हो गए हैं। इसलिए बाकी रही फिल्मों की शूटिंग में अनुष्का आते ही जुट गईं, वहीं अपनी तीसरी होम प्रॉडक्शन फिल्म ‘परी’ की रिलीज के एक महीने पहले से ही अनुष्का ने उसका प्रमोशन करना शुरू कर दिया।

दरअसल हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेहद डरावना टीजर इस कैप्शन के साथ शेयर किया है, ‘ये आपके अंदर समा जाएगी #1MonthToPari.’ इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस टीजर की शुरुआत में अनुष्का अपने ही ख्यालों में खोई नजर आती हैं, जबकि पीछे से टीवी की तेज आवाज आ रही होती है। फिर कैमरा उनके हाथों पर लगी हथकड़ी, चोटों और पैर में लगे कट पर जूम होता है। उनके पैर में भी कड़ी बंधी होती है। टीजर के आखिर में फिर उनके नाखुन डरावने तरीके से तेजी से बढ़ते दिखाई देने लग जाते हैं।

यहां बता दें कि ऐसे इस फिल्म की पहले बॉक्स ऑफिस पर जॉन अब्राहम की फिल्म ‘परमाणुः द स्टोरी ऑफ पोखरण’ से 2 मार्च 2018 को क्लैश होने वाली थी। मगर हाल की खबरों के मुताबिक, क्लैश से बचने के लिए जॉन ने अपनी फिल्म आगे खिसका ली है।

Previous articleमेरी नजरबंदी के पीछे भारत और अमेरिका नहीं, बल्कि पाकिस्तानी सरकार का हाथ था-सईद
Next articleमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का विद्यार्थियों से प्रेरणा संवाद आज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here