‘हट जा ताऊ’ गाने पर विवाद, सपना समेत 16 को 7 करोड़ का नोटिस

0

बिग बॉस-11 की एक्स कंटेस्टेंट और डांसर सपना चौधरी नई मुसीबत में फंस गई हैं। कबर मिली है कि हरियाणा के फेमस सिंगर विकास कुमार ने फिल्म ‘वीरे की वेडिंग’ के डायरेक्टर समेत 16 लोगों पॉपुलर सॉन्ग ‘हट जा ताऊ पाछे ने’ को फिल्माने को लेकर नोटिस भेजा है। इस कॉपीराइट मामले में 7 करोड़ का नोटिस भेजा है।

सपना के अलावा सुनिधि चौहान, जिम्मी शेरगिल, युविका चौधरी, निर्देशक आशु त्रिखा, निर्माता रजत बख्शी को हरियाणा के मशहूर सिंगर विकास कुमार ने नोटिस भेजा है। फिल्म वीरे की वेडिंग में इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया और सपना चौधरी ने इस पर डांस किया है। जबकि जिम्मी शेरगिल, युविका चौधरी ने इस फिल्म में काम किया है।

सिंगर विकास कुमार का कहना है कि 10 साल पहले मेरे गाए गए इस गाने के कॉपीराइट मेरे पास हैं। मेकर्स ने बिना मेरी मंजूरी लिए फिल्म में इस गाने को लिया है. जिससे मुझे आपत्ति है।

वह कहते हैं, 2006 में मैंने यह गीत गाया था जिसमें हरियाणवी संस्कृति को दर्शाया गया था। अब इस गीत के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को गलत तरीके से पेश किया जा रहा हैं। मैंने अपने वकील के जरिए 7 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है और उनसे 7 दिन में जवाब मांगा है। अगर उनका 7 दिन में जवाब नहीं आता है तो 16 सदस्यों पर क्रिमिनल एक्ट के तहत एक्शन लिया जाएगा।

Previous articleभारत में 7 हजार से कम बजट वाला टैबलेट A310 Wi-Fi हुआ लॉन्च
Next articleसईद के संगठन पर कार्रवाई के फैसले से पलटा पाकिस्तान,अब नहीं होगी कड़ी कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here