T20 विश्व कप में सबको चौंका सकती है हमारी टीम : मिताली

0

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर ऐतिहासिक दोहरी सीरीज जीतने के बाद भारत की वनडे महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने कहा है कि टी20 विश्व कप में उनकी टीम सबको हैरान कर सकती है। इस साल नवंबर में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन होगा और भारतीय टीम इसके लिए बेहद उत्साहित है।

न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पांचवें और अंतिम टी20 मैच में 54 रनों से हराकर सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए एक बयान में मिताली ने कहा, जब टी20 प्रारूप की बात आती है, तो टीम को अब भी कई जगहों पर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

वनडे प्रारूप में हम काफी अच्छा कर रहे हैं, लेकिन जिस प्रकार से खिलाडिय़ों मे प्रदर्शन किया है, उससे मुझे ऐसा लग रहा है कि टी20 विश्व कप में हम सबको चौंका सकते हैं।

मिताली ने कहा कि भारत में अब लोग भी टेलीविजन पर भारतीय महिला टीम को प्रदर्शन करते देखना और उनके बारे में जानकारी रखना चाहते हैं। भारत की 35 वर्षीया क्रिकेट खिलाड़ी ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वनडे मैचों को टीवी पर नहीं दिखाया जाता है, लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि टी20 मैचों का प्रसारण हो रहा है। हमने अच्छा परिणाम भी हासिल किया है। घर में अब हमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ त्रिकोणीेय सीरीज में हिस्सा लेना है। इसका प्रसारण होगा और मुझे आशा है कि आपको मनोरंजन का एक और मौका मिलेगा।

Previous articleजानिए किस धातु का कछुआ रखने से बढ़ता है धन
Next articleशुक्रिया ज़िन्दगी…जीने का हुनर सिखा दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here