रोहित ने श्रीलंका के बल्लेबाजों की जमकर की तारीफ

0

विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय क्रिकेट टीम को पहले ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा ने कहा कि निदास ट्रोफी टूर्नामेंट के पहले मैच में श्रीलंका को मिली जीत का श्रेय टीम की बल्लेबाजी को जाता है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (90) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 175 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को श्रीलंका ने कुसल परेरा (66) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत हासिल की।

गलती से सीखेंगे और वापसी करेंगे
रोहित ने कहा, “हमने अच्छा स्कोर किया था, लेकिन श्रीलंका ने लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी पारी की शानदार शुरूआत की। टीम की जीत का श्रेय उसके बल्लेबाजों को जाता है।” रोहित ने कहा, “हमारी टीम के गेंदबाजों ने अच्छी कोशिश की। हालांकि, कभी-कभी हालात आपके पक्ष में नहीं होते हैं। हमारी योजना सही प्रकार से लागू नहीं हुई। हम अपनी गलती से सीखेंगे। इस प्रकार की विकेट पर आपकी बल्लेबाजी का मजबूत होना जरूरी है। आशा है कि हम अच्छी वापसी करेंगे।”

Previous articleअरविंद केजरीवाल CM हैं, कुछ तो सम्मान दिखाएं-SC
Next articleअगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते है तो इस विभाग में निकली है 100 से ज्यादा नौकरियां

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here