वास्तु के अनुसार घर बनवाने से आपके घर से नेगेटिव एनर्जी हमेशा दूर रहती है, और आपके घर का वातावरण हमेशा खुशहाल रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके घर से नेगेटिव एनर्जी हमेशा दूर रहेगी और आपके परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहेगी।
- सुबह शाम अपने घर में नीम की सूखी पत्तियों को जलाकर इसका धुंआ पुरे घर में फैलाएं। ऐसा करने से आपके घर से सभी वास्तु दोष दूर हो जाएंगे।
- अपने घर से नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए सुबह के समय पूजा करने के बाद कपूर और लौंग जलाएं। ऐसा करने से आपके घर का वातावरण शुद्ध हो जाएगा।
- नियमित रूप से अपने घर में पोछा लगाते वक्त पानी में एक चुटकी नमक डाल लें। ऐसा करने से आपके घर में मौजूद सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएंगी।
- सुबह के समय अपने घर की सभी खिड़कियों को खोल दें। ऐसा करने से आपके घर में ताजा हवा और पॉजिटिव एनर्जी आती है।




























































