‘धन धना धन’ में इस नए अवतार में दिखेंगे सुनील और शिल्पा

0

सुनील ग्रोवर इन दिनों अपने कॉमेडी शो ‘धन धना धन’ की वजह से सुर्खियों में हैं. उनका ये शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. इस शो में उनके साथ शिल्पा शिंदे भी काम कर रही हैं. खबर है कि इस शो में अब ये लोग नए अवतार में दिखेंगे.

बता दें, सुनील ग्रोवर और शिल्पा शिंदे अपने शो में रेट्रो लुक लेने जा रहे हैं. इस बात की पुष्टि उनके इंस्टाग्राम पेज के जरिए हुई, जिसमें उन्होंने एक फोटो शेयर की थी. उस फोटो में वो और शिल्पा रेट्रो वेशभूषा में नजर आ रहे हैं.

‘धन धना धन’ शो के स्टार अली असगर, सुयश राय, सुगंधा मिश्रा भी इस शो को काफी ज्यादा मज़ेदार बना रहे हैं. यह पहला कॉमेडी शो है जो डिजिटल पर हिट हो रहा है. इसके हर एपिसोड सें कुछ क्रिकेटर्स आते हैं और मजेदार बातचीत करते हैं.

हाल ही में सुनील ने पायलट एपिसोड की शूटिंग के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ चेन्नई जाने के लिए उड़ान भरी है. इस दौरान शो के इस नए फॉर्मेट की शूटिंग की जाएगी.

Previous articleपेट्रोलियम उत्पादों को GST के तहत लाने की जरूरत: प्रधान
Next article23 अप्रैल 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here